Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीओ सर्कल रुदौली मे पुलिस के निष्क्रियता से अपराध चरम पर


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :लूट डकौती बलात्कार लेकर पुलिस कितनी सचेत है यह देखना है तो सीओ सर्कल रुदौली मे आकर देखों रुदौली,मवई व पटरंगा सहित थानो मे लगभग चार सौ के आसपास मुकदमे माह जनवरी से अभी दर्ज हुए है जिसमे लगभग छः दर्जन से अधिक मुकदमे बाल्तकार,हत्या लूट व महिलाओ को बहला फुसला कर भागने का है जिसमें कुछ मामले मे पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप पीड़ित के द्वारा लगाया जा चुका है 
                  पुलिस सूत्रों की माने तो रुदौली कोतवाली मे जनवरी से लेकर 193 मुकदमे दर्ज है जिसमे लगभग चार दर्जन मुकदमें दुराचार छेड़छाड़,डकैती व महिलाओ को बहला फुसला कर भगाने का है इसी कड़ी मे मवई मे अब तक 119 मुकदमें मे से आठ मुकदमे महिलाओ के साथ छेड़छाड़ व बहला फुसला कर भगाने से सम्बधित है पटरंगा थाने  मे अब तक 74 मुकदमें मे एक दर्जन मुकदमा महिलाओ से सम्बंधित है 
          चाहे वह बहुचर्चित अजीत रावत  हत्या काण्ड़ हो या मवई से पटरंगा रोड़ पर शराब ठेके की लूट,भेलसर से शुजागंज रोड़ पर की लूट,मियां का पुरवा मे बाइक सवार द्वारा मॉ बेटे के साथ हुई लूट व क्षेत्र में दर्जनो नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगाने के मामले को पुलिस ठन्ड़े बस्ते मे डाल चुकी है पहली घटना मवई थाना क्षेत्र के बहबर नगर मजरे नरौली निवासी अजीत की लाश पटरंगा थाना क्षेत्र के पचलौ के पास 17 अप्रैल को समशुदी के खेत से बरामद हुई थी जिस पर मृतक के पिता शिवशंकर ने मृतक की पत्नी दुर्गेश कुमारी सास राम प्यारी,साला बिर्जेश कुमार,चचेरे ससुर महाजन के खिलाफ मुकदमा पटरंगा थाने दर्ज है लेकिन पुलिस आज भी खाली हाथ नजर आ रही है 
           दूसरी घटना मवई से पटरंगा रोड़ अग्रेजी व देशी शराब ठेके की लूट तीसरी मियॉ का पुरवा फरुख जहॉ पत्नी उसमान के साथ बाइक सवार लूट चौथी भेलसर से शुजागंज रोड़ फुरकान पुत्र कल्लन के घर बंधक बना कर लूट पांचवी मानापुर ग्राम प्रधान की नाबालिक भतीजी को बहला फुसला कर भगाने,गनेश पुर के अलावा रुदौली कोतवाली नई पोरख,कूढ़ा सदात भेलसर बिकावल व फेलसण्ड़ा सहित कई मामलों मे पुलिस अभी खाली हाथ है बिकावल निवासी रामचन्दर मुख्मन्त्री को आंनलाइन शिकायत किया है शिकायती पत्र मे  आरोप है कि मेरी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा तीन लोगो पर नामजद दर्ज है लेकिन पुलिस इस तरह मेहर बान है कि हमारे घर आज तक पुलिस जॉच करना वाजिब नही समझा

जिम्मेदारों के बोल 

अजीत हत्या काण्ड़ सहित उक्त सभी मामलों को लेकर सीओ रुदौली अमर सिंह ने 
 बताया कि पुलिस हर पहलू पर जॉच कर रही है शीघ्र खुलासा किया जायेगा जब कई दर्ज मुकदमें मे पुलिस द्वारा लापरवाही वरतने के बिषय पूछे जाने पर कहा कि ऐसा नही है अगर किसी की शिकायत आती है तो कार्यवाही की जायेगी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे