Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीजीपी सर ! थाने के बगल में खुलेआम हो रहा कच्ची शराब का अबैध कारोबार


रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा ।अगर आपको कच्ची शराब वा गाँजा,भाँग अफीम,चरस लेने की इच्छा है तो बेखौफ होकर चले आईए थाना तरबगंज क्षेत्र में जहाँ खुलेआम बिक रही है अबैध कच्ची शराब अफीम व चरस।जितना मर्जी खरीदो पीओ।कोई रोक नही कोई परेशानी नही क्योकि पुलिस अपनी है।सबका हिसाब सेट है।कास्टेबल हप्ता लेते है थानेदार महीना लेते है।कुछ भी करो कही से कोई रोक टोक नही।अगर भाँग व गाँजा चाहिए तो सेझिया गाँव में आइए जो तरबगंज थाने से पूरब मात्र एक किमी पर है।जहाँ 50रू व100रू की पुड़िया मिलेगी भाँग व गाँजा की अगर अफीम वा चरस खरीदनी है तो झामपुरवा बाबापुरवा में आइए जो थाने से मात्र दो किमी पर है।यहाँ दुकानदार रोड पर ही मिल जायेगे।जो मर्जी खरीदो।अगर कच्ची शराब लेना है तो तरबगंज थाने से मात्र 100मीटर की दूरी पर ही मिल जायेगी दूर जाने की कोई जरूरत नही है।क्योकि तरबगंज थाने की पुलिस हाईटेक हो चुकी है योगीराज में कुछ भी अबैध कार्य कर सकते है।कीमत अच्छी होनी चाहिए।पुलिस तुम्हारे साथ है।
हाँ साहब ये कोई कहानी नही है ये है हकीकत तरबगंज थाने की जहाँ कोई भी अबैध कारोबार कर सकते हो।क्योकि तरबगंज थाने के दो किमी के अन्दर लगभग दो दर्जन दुकाने अबैध कच्ची शराब अफीम व चरस की खुलेआम चल रही है।पुलिस की शह पर।लेकिन जिम्मेदार की नजर तरबगंज थानाक्षेत्र पर नही जारही है।जबकि खुले मंच से तरबगंज विधायक श्री प्रेमनरायन पाण्डेय बोल चुके है की पुलिस की मिलीभगत से अबैध कारोबार फलफूल रहा है।फिर भी जिम्मेदार अधिकारी मुख मोड़े हुए है।

क्या कहते है कारोबारी।
एक अबैध कच्ची शराब कारोबारी ने बताया की साहब हम लोग पुलिस को हप्ते में पैसा दे देते है।थानेदार का महीना बंधा हुआ है।जिससे हम लोग निडर होकर धन्धा करते है।हमारा कोई पत्रकार व अधिकारी कुछ नही बिगाड़ सकता।अगर कोई जाँच आती है तो थानेदार सूचना देदेते है।उस दिन दुकान बन्द रहती है।
ये है योगी सरकार की हाईटेक पुलिस जो मोटी कमाई के चलते आम आदमी की जिन्दगी से खुलेआम खिलवाड़ कर रही है।जहाँ ना किसी कानून का डर है नाही किसी जाँच पड़ताल की।
क्योकि सभी थानो में लिखा रहता है की आपकी और आपके सम्पत्ति की सुरक्षा का दायित्व हमारा है।उसका निर्वाहन तो करना पड़ेगा।

क्या कहते है जिम्मेदार।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने कहा की सूचना मिली है।आबकारी विभाग व पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।जल्द ही अबैध शराब माफियाओ को कटघरे के अन्दर किया जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे