Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बाराती-घराती भिड़े आपस मे चले लात-घूंसे,महिला समेत पांच हुए घायल


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर।बातों-बातों में भिड़ गए बराती और घराती नशे में धुत बारातियों में से एक ने सब्ज़ी फेंक दिया जिससे विवाद बढ़ता गया,देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी।जिसमे एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये।          
आगे पढ़ें पूरी घटना :                          
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के पखरौली गांव में बीती रात अच्छेलाल के यंहा परऊपुर से बारात आयी थी।द्वारचार के बाद भोजन करने के लिए बाराती घराती के घर के सामने पहुंचे।भोजन परोसते समय भोजन परोसने वाले युवक से नशे में धुत बारातियों से कहा-सुनी होने लगी इतने में एक बराती ने सब्ज़ी फेक दिया जिससे विवाद और बढ़ गया दोनों पक्षों में लात-घूसे और ईंट पत्थर चलने लगे बीच-बचाव करने पहुंची केशवती उम्र लगभग (40)के सिर में ईंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तबतक अधिकांश नशेड़ी मोके से फरार हो गए थे।पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे