सुनील उपाध्याय
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रूधौली ब्लाक इकाई के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। गुरूवार को रूधौली बी.आर.सी. पर आयोजित कार्यक्रम में उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पदाधिकारी शिक्षक हितों के लिये हर संभव सहयोग करें। इसके साथ ही पुरानी पेंशन नीति बहाली को लेकर चल रहे आन्दोलन में निर्णायक हिस्सेदारी करें।
ब्लाक संरक्षक ओम प्रकाश पाण्डेय, जय-जय राम चौधरी, अध्यक्ष शशिकान्त धर द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधाकर प्रसाद उपाध्याय, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, मणिन्द्र सिंह, कौशल किशोर पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, सुशील कुमार उपाध्याय, मीना देवी पासी, मंत्री राजेश कुमार चौधरी, संयुक्त मंत्री अशोक कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष योगेश्वर प्रसाद शुक्ल, संगठन मंत्री हबीबुर्रहमान, राम अजोर, जवाहरलाल, रवीश चन्द्र त्रिपाठी, गब्बू लाल, कुसुम यादव, आडीटर अश्वनी कुमार शर्मा, एकाउन्टेन्ट हीरालाल मधुकर, मीडिया प्रभारी, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, जय प्रकाश चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।
इस अवसर पर अभय सिंह यादव, दिवाकर सिंह, इन्द्रसेन मिश्र, महेश, प्रमोद तिवारी, ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ