Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व योग दिवस के लिये शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण: तैयारियां तेज


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में योग के प्रति रूचि रखने वाले शिक्षकों को चयन के बाद शासन स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इसी कड़ी में गुरूवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड जिला संस्था बस्ती (स्काउट भवन प्रशिक्षण हाल में) आयोजित अध्यापक-अध्यापिकाओं के योग प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बस्ती सदर, कुदरहा, विक्रमजोत विकासखंडों से आए प्रतिभागियों ने चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होकर योग का प्रदर्शन   किया ।
जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया  कि केन्द्र और प्रदेश सरकार योग के विस्तार के प्रति गंभीर है। 21 जून विश्व योग दिवस को भव्यता से मनाने के लिये व्यापक तैयारियां चल रही है। योग शिक्षकों को इसे अवसर के रूप में लेना चाहिये। 
मुख्य योग शिक्षिका एवं जिला गाइड कैप्टन सत्या पाण्डेय, जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह, योग शिक्षक गरुणध्वज पांडेय, डी ओ सी अमित कुमार शुक्ल कुलदीप सिंह ने निर्णायक के रुप में अपना योगदान दिया। पुरुष वर्ग में हरीश कुमार, जितेंद्र कुमार, श्री कृष्ण त्रिपाठी क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर और महिला वर्ग में सरिता पाण्डेय माधुरी सिंह, मनोरमा सिंह प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे।
 इस अवसर पर ट्रेनिंग काउंसलर श्रवण कुमार ,अंकिता श्रीवास्तव, मनोज देवव्रत, अपर्णा शुक्ला निवेदिता शुक्ला प्रदीप विकास अमित अजहर फैजान अभिषेक चित्रा शुक्ला निदा सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे