सुनील उपध्य्याय
बस्ती । कसौधन महासभा महिला कमेटी द्वारा गीता गुप्ता को जिला सहकारी फेडरेशन सभापति निर्वाचित होने पर उनका फूल मालाओं के साथ रेलवे स्टेशन के निकट स्थित एक गेस्ट हाउस में स्वागत किया गया।
कसौधन महासभा महिला कमेटी अध्यक्ष कंचन कसौधन ने कहा कि निश्चित रूप से गीता गुप्ता अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर उदाहरण प्रस्तुत करेंगी। सहकारिता एक बड़ा क्षेत्र है और उसमें समय के साथ व्यापक व्यवहारिक बदलाव की जरूरत है।
गीता गुप्ता ने स्वागत करने वाली महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि भाजपा महिलाओं की राजनीति में सक्रिय भागीदारी के प्रति गंभीर है। महिलाओं को चाहिये कि वे शुचितापूर्ण राजनीति के आगे आयें। कहा कि उनका प्रयास होगा कि जिला सहकारी फेडरेशन को प्रभावी बनाया जाय।
स्वागत करने वालों में सरोज कसौधन, सुमित्रा, श्रद्धा, गीता, किरन, संगीता, सुमन, दिलीप, राजेन्द्र, वृजकिशोर, मनोज, हिमांशु, वीरेन्द्र, राजेश, रामकृष्ण, दुर्गा प्रसाद, सत्य प्रकाश, बंशीलाल के साथ ही कसौधन समाज के अनेक लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ