Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अग्नि पीडित परिवारो की मदद मे आगे आ रहे है समाजसेवी संगठन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । जनपद के विकासखंड क्षेत्र मंगरौरा स्थित पदुमपुर गांव में गत दिवस लगी आग से खाक हुए हो चुके लगभग चार दर्जन से अधिक  घरों के परिवारों की मदद के लिए समाजसेवी संगठन आना शुरू कर दिए है ।जिसके क्रम मे बुधवार शाम एक नई उडा़न संस्था की अध्यक्ष समाजसेविका श्रीमती पूनम गुप्ता ने अपनी संस्था के पदाधिकारियों एंव सदस्यों के पदुमपुर गॉव पहुच कर अग्नि पीडित परिवारों मे वस्त्र का वितरण किया । जिसमें महिलाओं के लिए साडी, लडको के लिए पैंट बुजुर्गों के लिए कुर्ता  पैजामा व दैनिक उपयोग की वस्तुओ को मुहैया करा कर पीडित परिवार को राहत देने का कार्य किया । बतादे कि आगजनी से पदुमपुर गॉव के लगभग  53 परिवारों की स्थित  अत्यन्त दयनीय हो गई है । लोगो को तत्काल ठोस राहत सहायता की आवश्यकता है ।
वही दूसरी ओर अग्नि पीडित परिवारो को सहायता प्रदान करने में लायन्स क्लब प्रतापगढ़ गौरव के सदस्यो ने पीडित परिवार के  घर पर जा कर अनाज एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया ।इस दौरान समाजसेवी संगठनों ने  डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मॉग किया कि पीडित परिवारो को सहयोग मुहैया करा कर मुख्य धारा से जोडना आवश्यक है । प्रशासन द्बारा अग्नि पीडित परिवारों को  तत्काल  खाद्यान्न व आवास इत्यादि की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए । इस दौरान लायन्स क्लब प्रतापगढ गौरव के सदस्य व प्रमुख व्यवसायी / समाजसेवी संजीव आहूजा ने कहा कि पीड़ित परिवारों को बचाने के लिए समाज के सक्षम लोगों को भी खुलकर मदद के लिए आगे आना चाहिए । उन्होने कहा कि लोगो की मदद से आनाज की कुछ व्यवस्था तो पीडित परिवारो को हो गई है किन्तु भोजन बनाने की पात्र की आवश्यकता है जो शीघ्र मुहैया कराया जायेगा । एक नई उडान संस्था की अध्यक्ष व समाजसेविका श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों का सहयोग पूरे समाज का दायित्व है । गरीबों व असहायों तथा पीडित लोगो की सेवा पुनीत कार्य है, एेसे कार्यो में सभी को मिलकर मदद के लिए आगे आना चाहिए । इस दौरान एक नई उडान संस्था की अशोक कुमारी, आरती, शुभा पाण्डेय, रेखा उमरवैश्य व अन्य महिलाओ का सहयोग सराहनीय रहा ।वही लायंस क्लब प्रतापगढ गौरव की ओर से लायन पंकज मिश्र द्बितीय, आनन्द केसरवानी, मनीष केसरबानी, मनीष खण्डेलवाल, रूपेश केसरवानी सहित आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे