अमरजीत सिंह
फैजाबाद:जी हां पीसीवी यानि न्यूमोकॉकस कान्जूगेट वैक्सीन इसी माह से नियमित टीकाकरण में सामिल हो जाएगा।ये वैक्सीन बच्चों को तेरह प्रकार के रोगों से बचायेगी।इसमें मौजूद न्यूमोकोकल बैक्टीरिया नवजात शिशुओं को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान करेगा।वहीं इनफ्लूएंजा की बीमारी के अलावा मैनिन्जाइटिस के रोग से भी व्यक्ति को हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।जिसका कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं है।उक्त जानकारी सीएचसी मवई प्रभारी डा0 रविकांत वर्मा ने "हिन्दुस्तान" से एक खास बातचीत के दौरान बताई।बताते चले कि निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से मासूमो को बचाने के लिये शासन की ओर जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी पर निःशुल्क वैक्सीन मुहैया कराई है।इसे लगाने के लिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों को पत्र भी जारी करते हुए कहा कि आज यानि 19 मई से नियमित टीकारण के साथ बच्चों को पीसीबी की वैक्सीन भी लगाई जाएगी।सीएचसी मवई प्रभारी श्री वर्मा ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन बच्चों में निमोनिया के साथ साथ दिमागी बुखार व कान के संक्रमण से भी बचाव करेगी।इन्होंने बताया यह टीका बच्चों को डेढ़ माह के बाद लगाया जा सकता है।दूसरा टीका साढ़े तीन माह में और तीसरा टीका 9 महीने में लगना है। अभी तक ये टीका सरकारी अस्पतालों में नही उपलब्ध था।लेकिन सरकार ने मासूम बच्चों को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिये इस टीके की उपलब्धता सरकारी अस्पतालों में भी करा दी है।जिसको लगाने के लिये प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है।आज 19 मई दिन शनिवार से युद्ध स्तर पर सभी सरकारी अस्पतालों में यह टीका नियमित टीकाकरण के साथ लगाया जाएगा।इस सम्बन्ध में गुरुवार को ही मवई सीएचसी पर एक बैठक कर एएनएम आशा को आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए गए है।ईन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर यदि गौर करे तो निमोनिया से लगभग 9% नवजात शिशुओं की मौत होती है।इसकी रोकथाम के लिए यह पीसीवी टीके का विकास किया गया है।सरकार इस टीके को लगवाकर बच्चों की मृत्यु दर को कम करने का प्रयास कर रही है।
निमोनिया में कारगर होगी पीसीबी वैक्सीन,ब्लॉक प्रमुख कराएंगे शुभारम्भ
सीएचसी मवई के अधीक्षक डा0 रविकान्त वर्मा ने दावा करते हुए कहा कि निमोनिया एक जानलेवा बीमारी है।जिसके इलाज में पीसीवी वैक्सीन पूरी तरह कारगर है।महंगा होने से अब तक यह केवल प्राइवेट अस्पतालों में ही उपलब्ध था।जो शासन के प्रयास के बाद सरकारी अस्पतालों में फ्री लगाया जाएगा।इन्होंने बताया आज सीएचसी पर ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी द्वारा प्रातः दस बजे इसका शुभारंभ किया जायेगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ