Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शौक पूरा करने के लिए करती थी चोरी पुलिस ने भेजा जेल


सुनील उपाध्याय


बस्ती :जिले के कोतवाली के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में नवदंपति की मौजूदगी घर को खंगालने वाली चोरनी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से चोरी हुए सोने व चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और बैग बरामद कर लिया गया है। 

कोतवाल विजयेन्द्र सिंह ने धरपकड़ का खुलासा करते हुए बताया कि रुधौली थाना क्षेत्र के रुधौली खास की रहने वाली अंजली उर्फ आरोही पूर्व में भी चोरी के मामले कोतवाली से जेल जा चुकी है। 2017 में गोरखपुर पुलिस ने भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शहर में ही रेकी कर वारदात को अंजाम देने में माहिर अंजली अकेले चोरी करती है। उसे शुक्रवार को पचपेड़िया मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला पुलिस पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

एक मई को खंगाला था घर
कोतवाली थाने के पिकौरादत्तूराय मोहल्ले में बाबूलाल वर्मा के घर पर मनीष सिन्हा किराए के मकान में रहते हैं। एक मई की रात पत्नी के साथ भोजन सो गए थे। सुबह उठने पर देखा कि कमरे में रखी आलमारी खुली हुई है। सामान इधर-उधर फेंका हुआ था। आलमारी में रखी चार सोने की अंगूठी, एक कमर पेटी, चार झुमकी, मंगलसूत्र, पायजेब, चार पायल, दो बैग, दो मोबाइल औ आठ हजार रुपया नकद गायब था। 

दोस्त से मिलने पहुंची थी चोरनी
पुलिस के अनुसार रुधौली खास की रहने वाली अंजली उर्फ आरोही ने पूछताछ में बताया कि वह पहले भी पिकौरादत्तुराय स्थित इस मकान में आ चुकी थी। उसका कोई दोस्त यहां पहले रहता था। उसी से मिलने एक मई को आई थी। दरवाजे को धक्का दिया तो अंदर से खुला हुआ था। इसके बाद वह घर में पहुंची और किचन में जाकर खाना भी खाया। कमरे में पहुंची जहां मनीष व उनकी पत्नी सो रही थीं। अंजली ने बड़े आराम से अलमारी खोली और जेवरात व नगदी लेकर फरार हो गई। 

शौक पूरा करने के लिए करती है चोरी
पुलिस के अनुसार अंजली उर्फ आरोही की उम्र करीब 21 साल है। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली अंजली ने अपने महंगे कपड़े व अपने अन्य शौक पूरे करने के लिए चोरी करना शुरू कर दिया। करीब दो साल में वह चोरी के आरोप में दो बार जेल जा चुकी है। 

गोरखपुर पुलिस ने भेजा था जेल
कोतवाल विजयेन्द्र सिंह ने बताया कि गोरखपुर के शाहपुर थाने में भी अंजली उर्फ आरोही ने चोरी की वारदात अंजाम दी थी। यहां पुलिस ने चोरी के माल के साथ उसे गिरफ्तार  कर जेल भेजा था। करीब दो महीने पहले ही वह जेल से छूटी थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे