Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के बच्चो को एसपी ने दिया यातायात नियमो की जानकारी


सुनील उपाध्याय
बस्ती : हड़िया चौराहे पर स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल एवं नेशनल एसोसियेशन ऑफ यूथ के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने हड़िया चौराहे पर लगे कैम्प के माध्यम से राहगीरों को सीट बेल्ट व हेलमेट के नियमित प्रयोग को प्रेरित किया।

स्कूल से निकली रैली को पुलिस कप्तान दिलीप कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। चौराहे पर पहुंचकर रैली जागरूकता शिविर में तब्दील हो गयी। पुलिस कप्तान ने कहा कि थोड़ी सी चूक बड़े हादसों का कारण बनती है, इनमें जागरूकता के माध्यम से कमी लाई जा सकती है। प्रबंधक उदयनरायन सिंह, प्रबंध निदेशक रामप्रताप सिंह ने यातायात निमयों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुये कहा कि हर व्यक्ति को परिवार से अलग रख कर सोचना चाहिये कि उसके न रहने पर परिवार के सदस्यों को किन मुश्किलों का सामना करना होगा।

इतना सोचने के बाद कोई व्यक्ति यातायात नियमों के प्रति लापरवाह नही रहेगा। कार्यक्रम का संचालन अशोक तिवारी ने किया। स्कूली बच्चों द्वारा राहगीरों को गुलाब का पुष्प देकर यातायात नियमों के प्रति सजग करना हर किसी को आकर्षि करने वाला था। बच्चों की मुसकान और उनकी विनम्रता देख लोग सहज ही प्रभावित होते थे। इस अवसर पर नवीन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य एसपी पाण्डेय, उप प्रधानाचार्य अजय पाठक, काजी फरमान, मनोज, रत्नेश, केएन पाठक, सोनाली, नेहा, प्रशान्त, सलोन
नगर पालिका चेयरमैन श्री पुष्कर मिश्रा जी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी विद्यालय प्रबंधक श्री राम प्रताप सिंह थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती एंव अशोक कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे