अनीता गुलेरिया
दिल्ली:- शुक्रवार शाम साढे पांच बजे के करीब जुनारदेव रेलवे-स्टेशन के समीप एक निर्मित ओवर-ब्रिज से एक अज्ञात युवक ने अचानक ही छलांग लगा दी । वह फुटओवर ब्रिज के नीचे से जा रही ओएचई लाइन पर जा गिरा । लाइन पर गिरते ही रेलवे की 25,000 किलोवाट की क्षमता वाली इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से झुलस गया । उसे जल्दी से आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया । यहां पर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे छिंदवाड़ा के लिए रेफर कर दिया गया । मौके पर मौजूद घटना के प्रत्यक्ष-दर्शियों के बयान के अनुसार उनके मना करने के बावजूद वह ब्रिज से जल्दी से नीचे कूद गया । सुत्रो के अनुसार मौके का जायजा लेने के बाद यही लगता है , कि वह युवक आत्महत्या करने पर ही उतारू था । घायल युवक ने अपना नाम मोआरी, उम्र 18 वर्ष बताई है । बुरी तरह से झुलसा यह युवक लगभग मरणासन्न स्थिति में है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ