खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. ज़िले के प्रभारी मंत्री जे.पी. सिंह से मिलकर बार एसोसिशन के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट किया। प्रभारी मंत्री के समक्ष अपनी मांगों को रखते हुए प्रतिनिधि मंडल ने तत्काल निराकण का मांग पत्र भी उन्हें सौपा है।
बीते दिनों हुए अधिवक्ता ओंकार नाथ यादव हत्या काण्ड के सम्बंध में बार एसोसिशन ने प्रभारी मंत्री जे पी सिंह को विकास भवन में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ये भी अनुरोध किया गया की मृतक अधिवक्ता के परिवार को सरकार द्वारा शीघ्र अर्थिक सहायता प्रदान की जाये।
मंत्री श्री सिंह ने डीएम व एसपी की मौजूदगी मे समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये बार को आश्वस्त किया।
वही अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के संरक्षक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह 'राजा' ने प्रभारी मंत्री से कहा कि सेना के शहीद जवान निलेश सिंह के सम्बन्ध मे भारत सरकार द्वारा जो भी घोषणाएं की गई थी उनका अभी तक क्रियान्वयन पूरा नही हो सका है। राजा ने
अनुरोध करते हुए कहा कि शहीद निलेश सिंह के पिता को सुनकर उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तरित किया जाये।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ