अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास स्थित देशी शराब की दुकान मे छः माह के भीतर चोरो ने फिर नकब लगाकर अपना निशाना बनाया और हजारों रुपये नगदी व चार पेटी शराब लेकर चम्पत हो गये और मानीटरिंग कर रही पुलिस मित्र को भनक तक नही लग सकी और न ही पहले हुई चोरी का पुलिस अब तक खुलासा कर पाई है
प्राप्त जानकारी के अनुसार भेलसर चौकी अन्तर्गत रेलवे क्रासिंग पर देशी शराब की सरकारी दुकान है रबिवार की रात पीछे से दीवार में नकब लगाकर चोरो ने चार पेटी दारू व गल्ले मे रखे हजारो रुपये नगदी चोरी हो गई सुबह दुकान खोलने पहुचे सेल्समैन को उक्त चोरी की जानकारी हुई तो सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पाते ही तत्काल मौके पर पहुँचे भेलसर चौकी इन्चार्ज विनोद कुमार सिंह, रणजीत सिंह यादव, नयागंज चौकी इन्चार्ज आर.सी.यादव, गौतम कुमार ने सभी पहलुओं पर जाँच करते हुये मौका मुआयना किया सेल्समैन के अनुसार 4 पेटी दारू की शीशी एवं 500 रूपये की नगदी चोरी हुई है वहीं भेलसर चौकी इन्चार्ज विनोद कुमार सिंह ने चोरी को संदेह के दायरे में रखा है ज्ञात हो कि कुछ महीनों पहले भी चोरों ने उक्त दुकान के साथ विदेशी शराब की दुकान को भी निशाना बनाया था


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ