Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सर्राफा व्यवसाई को बदमाशों ने मारी गोली ,हालत गंभीर




अभिषेक गुप्ता 
जयसिंहपुर,सुल्तानपुर :जयसिंहपुर कोतवाली पुलिस इन दिनों बदमाशों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है.। जयसिंहपुर तहसील में लगातार गोलीबारी से तहसील वासी सहम गए हैं ।मामला जयसिंहपुर तहसील के बगिया चौराहे का है

जहां अभी 1 दिन पहले बिरसिंहपुर चौराहे पर पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । वही आज दोपहर लगभग 2:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यवसाई ओम प्रकाश सोनी को उनकी दुकान पर ही गोली मार दी । आसपास के लोगों ने घायल ओम प्रकाश सोनी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ।

जहां पर डॉक्टरों ने भारत को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर  रेफर कर दिया। बताते चलें कि आज दिन सोमवार को बगिया चौराहे पर स्थित सोनी आभूषण केंद्र पर कुछ बदमाश गहने खरीदने के लिए आए थे ।जैसे ही दुकानदार ओमप्रकाश सोनी गहने दिखाना शुरू किए

वैसे ही कुछ बदमाश गहनो से भरे बैग को ले कर भागने का प्रयास किये।जिसे दुकानदार ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दुकानदार द्वारा बदमाशों को पकड़ते ही बदमाशों ने ओमप्रकाश के ऊपर फायरिंग कर दी ।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।

आनन-फानन में घायल ओम प्रकाश को  जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की लेकिन पकड़ने में असफल रही।

क्षेत्र में लगातार हो रही गोलीबारी की घटना से क्षेत्र वासियों का पुलिस प्रशासन से भरोसा टूट चुका है ।उनका कहना है कि यहां पर पुलिस प्रशासन की भूमिका संदिग्ध दिखाई पड़ रही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे