गुस्साये ग्रामीणो ने हमलावरो मे से एक को दबोच जमकर धुना, घायल आरोपी भी रेफर
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ऊछापुर के बेनीपुर गांव मे सोमवार को पंचायत मे आरोपी द्वारा दिनदहाड़े युवक पर गोली चलाने से हडकम्प मच गया। गांव मे बीती रविवार की शाम गांव के ही मेराज तथा हिमांशु गुप्ता के बीच मवेशी चराने को लेकर मारपीट हो गई। सोमवार की सुबह गांव मे दोनों पक्षों के बीच सुलह को लेकर पंचायत हो रही थी। पंचायत खत्म होने के बाद गांव के उदयभान सिंह का पुत्र विकास सिंह लौट रहा था तभी मेराज के समर्थक बगल के पूरे भदौरियन निवासी रामबली सिंह का पुत्र कुलदीप सिंह बाइक से अपने एक साथी मोनू के साथ विकास को जबरिया रोक लिया। दोनों मे कहासुनी हुई इस दौरान शातिर अपराधी कुलदीप ने तमंचा निकालकर विकास पर फायर झोंकना चाहा। किंतु विकास समर्थकों ने एक पैर से विकलांग कुलदीप को दबोच लिया। इस बीच कुलदीप के साथी मोनू ने विकास पर तमंचे से दो फायर झोंका। गोली विकास के पेट मे जा लगी। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख मोनू तमंचा लहराते बाइक से फरार हो गया। तब तक ग्रामीणों ने कुलदीप को पकड़कर लाठी डंडे से धुनाई शुरू कर दी। इधर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल विकास को लोग आननफानन मे सीएचसी सांगीपुर इलाज के लिये लाये यहां हालत गंभीर होने पर विकास को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इधर गांव मे गोली चलने की सूचना मिलते ही उदयपुर कोतवाल अभय कुमार श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ गांव पहुंच गये तब तक गुस्साई भीड ने कुलदीप को मारपीट कर हाथपैर तोड दिया। पुलिस ने घायल कुलदीप (30) को एम्बुलेंस सेवा एक सौ आठ से सांगीपुर अस्पताल पहंुचाया। यहां कुलदीप को भी गंभीर दशा मे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। दिनदहाड़े गोली चलने को लेकर आननफानन मे सीओ लालगंज ओपी द्विवेदी तथा लालगंज कोतवाल तुषार दत्त त्यागी भी घटनास्थल पर पहुंच गये। जबकि सीएचसी सांगीपुर मे सांगीपुर कोतवाल बीपी त्रिपाठी ने भारी फोर्स के साथ दोनों घायलो को रेफर करवाया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ