Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तमंचे की नोंक पर सेल्समैन से पचीस हजार की छिनैती


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जनपद के उदयपुर थाना क्षेत्र के मंगापुर बाजार मे बीती रविवार की देर रात बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने अंग्रेजी शराब के सेल्समैन से तमंचे की नोंक पर पचीस हजार की नकदी की वारदात को अंजाम दी। बाजार मे इंद्रसेन सिंह की लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर तैनात सेल्समैन बुद्धसेन रात मे दस बजे दुकान बंद कर पैदल बाजार मे ही स्थित अपने घर जा रहा था। कुछ कदम पर ही तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बुद्धसेन पर तमंचा सटा दिया और उसके हाथ से बैग को छीन ले गये। बदमाशों ने बैग मे रखे पचीस हजार रूपये उड़ा लिये तथा शोर मचाने के प्रयास मे सेल्समैन को तमंचे की बट से पीटकर लहूलुहान भी कर दिया। घायल सेल्समैन ने रात मे ही कोतवाली उदयपुर पहुंचकर तहरीर दी। इस बाबत उदयपुर पुलिस का कहना है तहरीर मिली है जांच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे