शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र मे सोमवार की सुबह दुष्कर्म के प्रयास की एक मुकदमे को लेकर सुलहवार्ता के दौरान दोनो पक्षो मे कहासुनी हो गई। कस्बे की ही एक पीडिता ने नगर पंचायत क्षेत्र के सांगीपुर वार्ड के सभासद चंद्रप्रकाश के खिलाफ हाल ही मे दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज करा रखा है। सूत्रों के मुताबिक सोमवार की सुबह आरोपी सभासद अपने कुछ सहयोगियो के साथ पीडिता के घर सुलह समझौता के लिये पहुंच गया। बताया जाता है कि बातचीत के दौरान दोनो पक्षो मे कहासुनी हो गई। नाराज पीड़िता ने आरोपी समेत समर्थको को अपने मकान मे बाहर से बंद कर पुलिस बुला लिया। मौके पर पहुंची हंड्रेड नंबर पुलिस ने आरोपी सभासद को अपने साथ कोतवाली ले आई। जहां पुलिस सभासद से घटना के बाबत पूछताछ मे जुटी बताई जाती है। वहीं पीड़िता के घर के पास नेशनल हाईवे पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस बाबत कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटना के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है, आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ