Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डंपर ने टेम्पो ड्राइवर को कुचला, मौत


मनीष ओझा 
प्रतापगढ । सड़क किनारे ऑटो की सफाई कर रहे ड्राइवर को अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया । गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को एंबुलेंस से लेकर परिजन इलाहाबाद जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । नगर कोतवाली इलाके के औवार गांव निवासी रंजीत यादव(40) पुत्र घनश्याम यादव पृथ्वीगंज बाजार में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मकान है जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वह दरवाजे के पास अपनी ऑटो की सफाई कर रहा था कि लखनऊ की ओर जा रहा डंपर उसे कुचलते हुए निकल गया मौके पर मौजूद लोगों मैं उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई परिजन उसे वापस जिला अस्पताल ले आए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया रंजीत की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी व दोनों बेटे मंगलम व नारायण का रो-रो कर बुरा हाल था।।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे