अमरजीत सिंह
फैजाबाद:भेलसर से रुदौली रोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो बाइक आपस में टकरा गयी जिसमें तीन युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया सूचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहा पर हालत नाजुक देख दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने छुटटी दे दी
बताया जाता है कि सोमवार लगभग दो बजे राज अस्पताल के समीप भेलसर की तरफ जा रही अज्ञात कार ने रुदौली की तरफ से बाइक को टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार आदिल पुत्र मो.आलम निवासी शुजागंज 28 व दूसरी बाइक पर सवार शहंशाह आलम पुत्र जैव्वाद 25 व चाद बाबू पुत्र सैय्यद हुसैन 30 निवासी चिर्रा थाना टिकैत नगर घायल हो गयी सूचना पर पहुचे भेलसर चौकी के प्रशिक्षु एसआई रणजीत यादव व हमराही गौरव ने अपनी जीप से सीएचसी ले गये जहा पर हालत नाजुक देख आदिल व शंहशाह आलम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि चॉद बाबू को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी उक्त घटना की पुष्टि रणजीत यादव ने की


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ