Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोली से घायल युवक की हालत दूसरे दिन भी गंभीर, इलाके मे तनाव


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के ऊछापुर के बेनीपुर गांव मे पंचायत के दौरान शातिर बदमाश द्वारा गोली चलाये जाने से घायल विकास सिंह की हालत दूसरे दिन मंगलवार को भी गंभीर बनी हुई है। घायल विकास सिंह के परिजनो के मुताबिक लखनऊ स्थित ट्रामा सेंटर मे जारी इलाज के दौरान चिकित्सकों ने विकास के पेट मे धंसी तीन मे से दो गोलियों को आपरेशन कर निकाल लिया है। जबकि एक गोली को दस दिन बाद निकाले जाने की परिजनों को चिकित्सीय सलाह दी गई है। वहीं हमलावर कुलदीप सिंह का भी ट्रामा संेटर मे गंभीर दशा मे इलाज किया जा रहा है। बतादें गांव के झाड़फंूक करने वाले मेराज तथा हिमांशु गुप्ता के बीच मवेशी चराने के विवाद को लेकर बीते रविवार की शाम विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह विवाद को सुलझाने के लिये गांव मे दोनों पक्षों के बीच सुलह पंचायत हुई थी। पंचायत के बाद पिता के साथ घर लौट रहे विकास पर कुलदीप के साथी मोनू ने तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच ग्रामीणों की पकड मे कुलदीप आ गया जिससे गुस्साये ग्रामीणो ने कुलदीप को भी पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। उदयपुर पुलिस ने दोनों घायलो को सांगीपुर सीएचसी मे इलाज के लिये भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सको ने गंभीर हालत मे विकास और कुलदीप को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया। गोलीबारी की घटना से गांव तथा इलाके मे अभी भी तनाव व्याप्त है। पुलिस गांव के हालात पर बराबर नजर जमाये हुये है। उदयपुर कोतवाल अभय कुमार श्रीवास्तव का कहना है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा। वहीं दूसरे दिन भी फरार आरोपी मोनू का पुलिस खोजबीन नहीं कर सकी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे