शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने वृक्षारोपण कर अभियान की शुरुआत की । इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राकेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ल ने भी वृक्षारोपण किया । इस दौरान पुलिस लाइन परिसर में लगभग 100 पेड़ लगाए गए ।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता है। इसलिए सभी को मिलकर पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही उसका संरक्षण भी करना चाहिए।
वही दूसरी ओर जिले के सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों के प्रांगण में वृक्षारोपण किये इसी क्रम में कोतवाली नगर में नगर कोतवाल अभय कुमार सिंह व चिलबिला चौकी प्रभारी कल्बे अब्बास ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया ।
![]() |
| पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों ने रोपित किया पौध |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ