Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिला कचहरी में सुन्दर काण्ड पाठ के साथ भण्डारे का हुआ आयोजन



शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिला कचहरी में स्थित एनआईसी के बगल मंगलवार की सुबह सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ के दौरान  सदर विधायक संगम लाल गुप्ता, पूर्व जूबाए अध्यक्ष रोहित कुमार शुक्ल, पूर्व महामंत्री जय प्रकाश मिश्र (जे पी), वकील परिषद के मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ल, जिला बार एसोसिएशन के मंत्री कमलेश शुक्ल ने विधिवत पूजा पाठ करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदर विधायक संगम लाल गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ता बजरंग बली के रूप है, जो पीड़ितों को न्याय दिलाते हैं।
उन्होंने कहा कि हम हमेशा अधिवक्ताओं के साथ हैं। सुंदरकांड के बाद बजरंगबली की आरती व हवन के उपरान्त अपराह्न से ज्येष्ठ मास के मंगलवार पर महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, शनिदेव के महंत परमा महाराज, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष के केएन ओझा, पंचमुखी हनुमान जी की आरती की और विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनआईसी के बगल नीम का पौधा लगाकर  पर्यावरण सुरक्षा का सकंल्प लिया गया । इस मौके पर सच्चा बाबा आश्रम के मनोज ब्रह्मचारी, जूबाए के पूर्व अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, पूर्व अध्यक्ष सुरेश तिवारी, आद्या सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवानंद तिवारी, सीएम सिंह, पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर त्रिपाठी, मुक्कू ओझा, विनय सिंह, राघवेंद्र सिंह, नीरज राय, डॉक्टर नीरज तिवारी, निशुल्क विधिक अध्यक्ष संतोष तिवारी, दिनेश तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष लीलाधर दुबे, महामंत्री शेर बहादुर सिंह, डॉक्टर मनीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या मिश्र, शिवगढ़ ब्लाक के पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, दिनकर दुबे, नीरज राय, ओम प्रकाश पांडे, रामानुज दास, रोशन लाल, अश्वनी सिंह, लालगंज अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित तमाम लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में भारी संख्या में अधिवक्ताओं व वादकारियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे