Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जल जीवन का वरदान " पुस्तक का डीएम ने किया विमोचन


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।  विकास भवन के सभागार में पर्यावरण दिवस के मौके पर राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत प्रवक्ता डॉ राधेश्याम मौर्य  द्वारा लिखित पुस्तक ''जल जीवन का वरदान " का विमोचन  जिला अधिकारी शम्भू कुमार द्वारा किया गया । इस मौके पर डॉ मौर्य ने डीएम को पौध प्रदान कर सम्मान किया । जिलाधिकारी ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि जल से उत्पत्ति, जल से जीवन, जल के अभाव में पंच तत्वों का बिखरना तथा अंत में जल ने की क्रिया को समर्पित किया जाना यह सिद्ध कर देता है कि जल बिना जीवन सम्भव नहीं है, जल ही जीवन का मूलाधार है।ऐसे में यह पुस्तक निश्चित रूप से समाज व देश के लिए वरदान साबित होगी। कार्यक्रम में सीडीओ  राज कमल यादव सहित अन्य विभागो  के अधिकारियगण मौजूद रहें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे