गोंडा:-गैर सरकारी संस्था पीड़ित सेवा समाज के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह जगह वृक्षा रोपड़ किया गया ।पीड़ित सेवा समाज के अध्यक्ष इन्जीनियर विष्णु विवेक शुक्ला ने कहा कि मानव को प्रकृति के प्रति जोड़ने से ही वृक्ष रोपण की लालसा उत्पन्न होगी।तभी हम सभी ग्लोबल वार्मिंग के शिकार होने से बच सकते हैं।प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पांडेय ने कहा कि सभी को इस सराहनीय कार्य से सीख लेनी चाहिए।
शादी सालगिरह पर दिए पौधे
संस्थान के सदस्यों ने एक नई मिशाल पेश की। छपिया ब्लाक के गाँव दुबौली में दिवाकर पाण्डेय का पांच जून को शादी का सालगिरह मनाना था।जिसमें सभी अतिथिगणों को बुलाया गया था।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सदस्यों ने गिफ्ट के रूप में दो आम के पौधे दिए।और उन्हें रोपित कर पौधे की देखपाल की बात कही।इस मौके पर जगन्नाथ तिवारी,महेश मिश्र,नितन तिवारी ,बालेदीन,छोटू,अरूण ,शैलेष पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ