Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड आयुष पैरा मेडिकल कालेज गोटवा में संस्थापक प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में विशेष आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी विनय कृष्ण मिश्र ने पौधरोपण का संकल्प दिलाते हुये कहा कि प्रकृति से संतुलन बनाकर ही मानव जीवन सुखमय रहेगा। कहा कि लगातार घटते बन क्षेत्र के कारण अनेक प्रकार की विसंगतियां पैदा हुई है। नागरिकों को स्वयं पर्यावरण संरक्षण के लिये आगे आना होगा। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये सत्येन्द्रनाथ मतवाला ने कहा कि आज प्रकृति के आक्रोश के कारण ही अनेक प्रकार के संकट उठ खड़े हुये हैं। आंधी, पानी मंें सैकड़ों लोगों की मौत इसका प्रमाण है।  संचालन करते हुये डा. रामकृष्ण लाल जगमग ने कविताओं के माध्यम से प्रकृति के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि मानव जाति का हित इसी में है कि वह प्रकृति से संतुलन बनाकर चले। प्रकृति की सत्ता के समक्ष मनुष्य सदैव पराजित हुआ है। 
अतिथियों का स्वागत करते हुये डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि जल, जमीन, जंगल का संतुलन बिगडेगा तो गंभीर बीमारियां पैदा होंगी। आज अधिकांश बीमारियां प्रदूषित जल के कारण हो रही है। सघन पौधरोपण कर स्थितियों को संतुलित किया जा सकता है।
कार्यक्रम में जिला वन अधिकारी और डा. वी.के. वर्मा को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। डा. आलोक रंजन, वन क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव, डा. मनोज मिश्र, डा. नरेन्द्र चौधरी, डा. जे.पी. चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, लालमणि प्रसाद, डा. राजेश चौधरी, डा. अजय श्रीवास्तव, डा. प्रियंका, डा. रेनू यादव, आशुतोष नारायण मिश्र, राजकुमार, जर्नादननाथ, राधेमोहन यादव, रामटहल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे