Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में वृक्षारोपण तथा पर्यावरण जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कई स्थानों पर किया गया । जिले के सभी कार्यालयों पर प्रातः कार्यालय अध्यक्ष की अगुवाई में वृक्षारोपण किया गया । कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी राजेश कुमार ने वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया । इसके साथ ही जिले के समस्त थानों तथा पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए । विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी वृक्षारोपण किए । वन विभाग द्वारा बनकटवा रेंज में जागरूकता गोष्ठी व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया वही जिला कारागार में पतंजलि योग समिति तथा इनरव्हील क्लब के कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण व जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई । इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह व सचिव शशि गुलाटी तथा उनके सहयोगियों ने जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को पर्यावरण संरक्षण पर्यावरण के बचाव की जानकारी के साथ ही स्वावलंबी बनने के विभिन्न तरीके भी बताएं । पतंजलि योग समिति के संयोजक अजय कुमार मिश्र तथा पर्यावरण विशेषज्ञ रवि किशन मिश्रा पुरुष बंदियों को पर्यावरण असंतुलन से होने वाले नुकसान के विषय में जानकारी तथा बचाव के तरीके बताए । सभी को वृक्षारोपण की सलाह दी गई और बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 4 पौधे अवश्य लगाने चाहिए जिसमें नीम अनार कटहल नीम, अनार व कटहल के पौधे अवश्य सम्मिलित किए जाएं । गोष्ठी के दौरान जेल अधीक्षक एस के शर्मा, जेलर दीपांकर भारती , डिप्टी जेलर श्रीधर यादव व माधव राज पांडे महिला हेड श्रीमती शारदा देवी, पुरुष हेड श्याम मनोहर मिश्र व सहायक हेड अखंड प्रताप सिंह सहित जेल के अन्य तमाम सुरक्षाकर्मी  व बंदी मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे