अमरजीत सिंह
फ़ैजाबाद:मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बनी में मंगलवार को तड़के करीब तीन बजे एक ट्यूबेल में अचानक आग लग गयी आग लगने से इंजन समेत हजारों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया। ट्यूबेल पर सो रहे एक व्यक्ति ने किसी तरह निकल कर अपनी जान बचाई।जानकारी के अनुसार ग्राम बनी के पश्चिम दिशा में स्थित कृपाशंकर पुत्र भगौती का ट्यूबेल लगा है। उसी ट्यूबेल में कृपाशंकर लेटते है आज तड़के तीन बजे जब वह सो रहे थे अचानक ट्यूबेल के छप्पर में आग लग गयी जब कृपा शंकर को आग लगने जानकारी हुई तो वह शोर मचाते हुए भागे शोर गुल की आवाज सुनकर ग्रामवासी तत्काल दौड़कर ट्यूबेल में खड़ी बाइक तथा अन्य सामान को बाहर निकाला।इस अग्निकाण्ड में इंजन,कपड़ा तथा अन्य सामान जल कर राख हो गया।कृपाशंकर ने मवई थाना पहुँच कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ