Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधुत वितरण उपखंड रुदौली की हुई आक्समिक चेकिंग


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद: विधुत वितरण उपखंड रुदौली में सोमवार दोपहर मध्यांचल विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक के आदेश पर अधिशाषी अभियंता नवीन विश्वकर्मा ने 33 केवी पैनल व 11 केवी पैनल व बैट्री के रखरखाव का गहन निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने आये उपभोक्ताओं से उनकी समस्या भी जानी।चेकिंग के दौरान उन्होंने फीडरों के पास  आकस्मिक आग लगने की दशा में बालू भरी बाल्टियां रखने का भी सूझाव दिया।उन्होंने विभागीय रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया।जांच के दौरान मौके पर मौजूद अवर अभियंता रुदौली टाउन विकास पाल व रुदौली ग्रामीण विकास आर्या को फ़ीडर लाइन चार्ट बनाने का भी आदेश दिया।जांच के दौरान बीते दिनों हुए बिजली घर के अग्निकांड की भी जानकारी ली।चेकिंग के बाद सबकुछ सही मिलने की दशा में उन्होंने एसडीओ व जे ई के कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए गुड वर्क भी कहा।इस दौरान एसडीओ रुदौली आर के सिंह व एसडीओ सोहावल एस के सिंह व अवर अभियंता विकास पाल व विकास आर्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे