Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तहसील मुख्यालय,कोतवाली रूदौली सहिंत सर्किल के तीनो थांनो में हुआ वृक्षारोपण


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:विश्व पर्यावरण दिवस पर रूदौली तहसील मुख्यालय सहित सर्किल के तीनों थांनो व् अन्य स्थानों पर हुआ वृक्षारोपण।विधायक रूदौली,उपजिला मजिस्ट्रेट,क्षेत्राधिकारी रहे मौजूद।

जानकारी के अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील मुख्यालय रूदौली पर विधायक राम चन्द्र यादव,एसडीएम पंकज सिंह व् तहसीलदार राम जनम ने वृक्षारोपण किया।
कोतवाली रूदौली में बड़े पैमाने पर समारोहपूर्वक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें विधायक राम चन्द्र यादव,क्षेत्राधिकारी अमर सिंह,कोतवाल जयवीर सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली,चौकी इंचार्ज सुधांशु रंजन,चौकी इंचार्ज नया गंज आर सी यादव,चौकी इंचार्ज भेलसर विनोद कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज शुजागंज राजेश मिश्रा सहिंत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।कोतवाली रूदौली व् अन्य पुलिस चौकी को मिलकर 126 वृक्षारोपण किये गए।थाना पटरंगा में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने थाना परिसर सहिंत अन्य स्थानों को मिलाकर 105 वृक्षरोपण कराये वहीँ थाना मवई क्षेत्र में थाना परिसर व् विभिन्न चौकी परिसर को मिलाकर 160 वृक्षारोपण कराये इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अमर सिंह व् थानाध्यक्ष नीरज कुमार राय मौजूद रहे।
रूदौली के हिन्दू इंटर कॉलेज में अध्यापक आशीष शर्मा के आयोजन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक भाजपा नेता पू0 ब्लॉक  प्रमुख रूदौली सर्वजीत सिंह रहे।श्री सिंह ने विद्यालय परिसर में नीम और पाकड़ के पेड़ लगाए। इस अवसर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ी के लिए हमारा योगदान है।हम सभी को पर्यावरणीय संतुलन की दृष्टि से भी पेड़ लगाने चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ों से आज हम सभी लाभान्वित हो रहे हैं।ऐसे में हमे भी सुंदर सुरक्षित  भविष्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र तिवारी व अध्यापक अशोक राय भी ने इस  अवसर पर पौधे रोपे। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अध्यापक आशीष शर्मा की इस आयोजन के लिए प्रशंसा की।संयोजक आशीष शर्मा ने कहा कि विद्यालय में ग्रीन बेल्ट विकसित करते हुए परिसर को सुंदर के साथ साथ हाइजीनिक भी बनाने का प्रयास रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानचार्य धीरेंद्र तिवारी,अध्यापक अशोक राय,जिला पंचायत सदस्य राम कैलाश वर्मा,पं0 श्रीचंद्र शर्मा,पू0 प्रधान दीपक सिंह,हरिश्चन्द्र वर्मा, पिंटू मिश्र,राम करन सिंह हिमांशु,शैलेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एक अन्य कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद रूदौली के कजियाना वार्ड के सभासद आशीष वैश्य ने वृक्षारोपण कराया।इस मौके पर रमन कौशल,आशीर्वाद गुप्ता,अमरजीत,मो0 मुकीम,अर्जुन गुप्ता,आयुष्मान गुप्ता व् हर्षित गुप्ता मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे