सुनील उपाध्याय/दिलीप पाण्डेय
25 हजार नगदी के साथ लाखों का जेवर लेकर चोर हुऐ चम्पत सोता रह गया पूरा परिवार
बस्ती :बीती रात जिले के हर्रैया थाना क्षेत्र के राजमणि चौधरी पुत्र रामदत्त निवासी रेहरवा(विहरा)गांव में चोर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुऐ कमरों में सो रहे परिवार वालो के दरवाजे को बाहर से बन्द कर दिया फिर पूरे घर को खंगाला घर में रखा 25 हजार नगदी के लाखों के जेवर लेकर चोर चम्पत हो गए सुबह लगभग 4 बजे जगी घर की महिलाओं ने कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द देखा फिर अगल बगल का कमरा देखा कमरे में बिखरा हुआ सामान देख कर घर में कोहराम मच गया।
घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में सारा सामान बिखरा पड़ा था घर में रखा रुपया व् जेवर गायब था तुरंत परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुटी,
अभी हाल में ही स्वाट टीम और पैकोलिया पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया फिर भी चोरी की घटनाएं जारी हैं



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ