Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों के हड़ताल से कार्य प्रभावित




अखिलेश्वर तिवारी
हड़ताली कर्मचारियों ने जिला प्रशासन पर लगाया फर्जी रिपोर्टिंग का आरोप
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में जिला प्रशासन विशेषकर विकास से जुड़े विभाग फर्जी आंकड़े प्रस्तुत कर शासन व सरकार को गुमराह कर रहे हैं । ऐसा आरोप विकास से जुड़े ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने लगाया है  । पिछले 2 माह से अपनी मांगों को लेकर लड़ाई लड़ रहे ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने अब पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है । इनकी मांग है की वेतनमान सातवें वेतन आयोग के अनुरूप लगाया जाए, शैक्षिक योग्यता कम से कम स्नातक किया जाए , कंप्यूटर ज्ञान कम से कम ओ लेबिल का निर्धारित किया जाए ।
संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा । उनके हड़ताल से विकास से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो गए हैं और सरकार को जिले के में बैठे उच्च अधिकारी गुमराह कर रहे हैं तथा फर्जी डाटा फीडिंग करके अधूरे शौचालयों को पूरा दिखाकर अधूरे आवासों को पूरा दिखा कर फर्जी तरीके से आंकड़े प्रस्तुत किए जा रहे हैं । नाराज उत्तेजित एवं आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पूरे विकास भवन में घूम-घूम कर नारेबाजी की तथा विकास खंड सदर कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी करते हुए तालाबंदी कर दिया । हड़ताली कर्मचारियों ने केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन व हड़ताल शुरु किया है । ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के संयुुक्त तत्वाधान मे हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है । ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अमरनाथ राय तथा ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष संजय कुमार मिश्र के अगुवाई में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है कर्मचारियों ने विकास भवन के बाहर धरना दिया तथा विकास भवन के प्रत्येक कार्यालयों में जाकर नारेबाजी की । विकासखंड सदर कार्यालय पहुंच कर जमकर नारेबाजी करते हुए कार्यालयों में ताला जड़ दिया । पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक मांंगें नहीं मानी जाएंगी तब तक  हड़ताल जारी रहेगा । प्रदर्शन के दौरान महामंत्री  संतोष कुमार व  मनोज कुमार वर्मा  सहित तमाम पदाधिकारी  ग्राम विकास तथा ग्राम पंचायत अधिकारी  मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे