Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

स्वर्ण पदक जीतकर सोनम आनंद ने बढ़ाया चंद जिले का गौरव


अखिलेश्वर तिवारी
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए जीता स्वर्ण पदक
बलरामपुर ।। बलरामपुर की सोनम आनंद ने राजस्थान के जयपुर मे आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है ।

            यह जानकारी देते हुए ताइक्वांडो तायक्वोंडो प्रशिक्षक जियाउल हशमत ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम में बलरामपुर के छह खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाकर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में किया जिसमें सोनम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर , मध्य प्रदेश साईं , महाराष्ट्ररा,  राजस्थान तथा हरियाणा को परास्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रदेश को पदक दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने बताया कि टीम कल  तक जिला मुख्यालय पर वापस आएगी । सोनम के पदक जीतने पर डॉक्टरप्रांजल, डॉक्टर इश्तियाक अहमद ,संजीव श्रीवास्तव , आलोक श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बधाइयां दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे