अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- बाहरी दिल्ली स्थित नजफगढ़ के इलाके घुमनहेडा में 5 मार्च को अनीता यादव डबल मर्डर केस का मुख्य-आरोपी नवीन यादव हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था । इस दोहरे हत्याकांड में तीन लोग शामिल थे । जिसमें सबसे पहले रन्जीत की गिरफ्तारी हुई । पुलिस को दिए बयान में उसकी थोड़े दिनों में शादी थी और उसे पैसे की जरूरत थी । नवीन ने उसे खूब सारे पैसे का लालच देकर उसको इस हत्या में अपने साथ शामिल किया था ।उसके बाद 19 मई को दूसरे आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । जिसका नाम संदीप उम्र (22) साल है । उसके बयान अनुसार सबसे पहले उन्होंने अनीता यादव के भाई का अपहरण किया था, और उसे नवीन के ऑफिस में रखा गया था । रात को तकरीबन 9:45 बजे के करीब जिस गाडी से वह अनीता यादव के घर पर उसे मारने गए,उसी गाड़ी में उन्होंने उसके भाई जयकिशन को मुंह पर टेप लगाकर बांध रखा था । अनीता यादव की हत्या के बाद ,उन्होंने उसके भाई की भी हत्या करके उसे रोड के किनारे फेंक दिया । उसके भाई जयकिशन का शव हरियाणा के बाडसा इलाके से पुलिस ने बरामद किया गया । इस तरह दोनों आरोपियों के बयान के मुताबिक इस केस का मुख्य आरोपी नवीन यादव ही था । तब से दिल्ली पुलिस पूरी तफ्तीश के साथ आरोपी की खोजबीन में जुटी थी । कई बार सूचना के आधार पर दिल्ली से बाहरी इलाकों में छापेमारी भी की गई । अभी फिलहाल थोड़े दिन पहले छावला पुलिस को आरोपी नवीन के हरियाणा में होने की सूचना मिलते ही ,छावला थाने के एस एच ओ एशवीर की टीम में एसआई मनमोहन,एसआई नरेश हेड कांस्टेबल रामअवतार, कांस्टेबल बन्टी,कांस्टेबल मुकुल ,कांस्टेबल परमवीर ने पुख्ता सबूतों के आधार पर मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घर से धर दबोचा और कल कोर्ट में पेशगी के लिए भेजा । द्वारका डीसीपी शिबेश सिंह के अनुसार जब भी पुलिस कहीं छापेमारी करती और यह शातिर अपराधी मौके से फरार हो जाता था । आरोपी नवीन यादव जिसकी उम्र (45) साल है,उसने पैसे की कमी होने पर अनीता यादव और उसके पति अशोक यादव से 6 बीघा जमीन गिरवी रखकर उधार पैसे लिए थे । जिसको समय पर ना चुका पाने के कारण यह जमीन अनीता यादव के नाम हो गई थी । यह जमीन नवीन की चाची की थी, इस जमीन को वापस लेने के लिए नवीन यादव अनीता यादव, उम्र (50) काफी दिनों से दबाव बना रहा था । इस प्रॉपर्टी विवाद को लेकर ग्रामीण-पंचायत भी हुई । जिसमें अशोक और अनीता का कहना था, कि वह जमीन की कीमत देकर अपनी जमीन वापस ले सकता है । नवीन के दोनो बच्चे देहरादून में पढ़ते थे,आर्थिक-तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई बीच में ही छुड़वानी पडी । इस प्रॉपर्टी विवाद के चलते ही नवीन ने दो और लोगों को अपने साथ मिलाकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया । इस तरह छावला-थाना पुलिस ने नवीन की गिरफ्तारी के बाद हत्या की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा लिया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ