अखिलेश्वर तिवारी
जुलूस निकालकर सरकार के विरोध में जमकर की नारेबाजी
X e n के ऑफिस का घेराव कर सौंपा ज्ञापन
बलरामपुर ।। जिले में हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में समाजवादी सरकार में जंतु उद्यान राज्यमंत्री रहे डॉक्टर शिव प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया तथा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए वीर विनय चौराहे पर जमकर हंगामा काटा । प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगराम पासवान अनवर महमूद जिला अध्यक्ष ओंकार नाथ पटेल सहित तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शिरकत की और सभी अधिशासी अभियंता विद्युत के कार्यालय पर प्रदर्शन कर अघोषित विद्युत कटौती बंद करने से संबंधित मांग पत्र सौंपा । मांग पत्र अधिशासी अभियंता जयपाल सिंह परिहार उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़ ने प्राप्त किया । अधिशाषी अभियंता जयपाल सिंह परिहार ने बताया कि अघोषित विद्युत कटौती ग्रिड से की जा रही है जिसके लिए वह शासन को पत्र लिखकर कटौती बंद करने का अनुरोध करेंगे । उन्होंने यह भी कहा कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तहसील मुख्यालय पर 20 घंटे तथा जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
![]() |
पूर्व मंत्री डॉक्टर एस पी यादव के आवास से सपाइयों ने जुलूस निकाला जो मुख्यालय के वीर विनय चौराहा पर आकर सभा के रूप में परिवर्तित हुआ और यहीं पर राज्यमंत्री डॉक्टर एस पी यादव , जिला अध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक अनवर महमूद तथा महासचिव फ्लावर जावेद सहित कई नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए । नेताओं ने सरकार को जमकर कोसा और कहा कि समाजवादी पार्टी के सरकार में जिला मुख्यालय पर 22 घंटे तहसील पर 20 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली दी जा रही थी ।प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद उन्होंने जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, तहसील मुख्यालय पर 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली देने का जो वादा किया था वह अभी तक पूरा नहीं किया गया । 24 घंटे बिजली तो नहीं मिली उल्टे अघोषित कटौती के रूप में कई कई घंटे बिजली काटी जा रही है जिससे आम आदमी परेशान हैं । अस्पतालों में मरीजों की हालत काफी गंभीर हो रही है मशीनें सही से काम नहीं कर पा रही हैं तथा पूरी व्यवस्था चरमराई हुई है । इन्हीं सब समस्याओं को लेकर सपाइयों ने आज धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की । पूर्व मंत्री डॉक्टर यादव ने अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में आज अधिशाषी अभियंता जयपाल सिंह परिहार एवं उप जिलाधिकारी सदर अरुण कुमार गौड़ को मांग पत्र सौंपा ।। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही अघोषित विद्युत कटौती समाप्त नहीं किया गया तो जोरदार धरना प्रदर्शन किया जाएगा वही अधिशासी अभियंता जयपाल सिंह परिहार मांग पत्र को शासन को भेजने की बात पर कहते हुए बताया की अघोषित एक घंटे की विद्युत कटौती जिला मुख्यालय पर ग्रिड पर लोड बढ़ने के कारण किया जा रहा है जिसके लिए वह शासन को पत्र लिखकर कटौती न किए जाने का अनुरोध करेंगे । उन्होंने कहा कि विभाग पूरा प्रयास कर रहा है कि शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तहसील मुख्यालयों पर 20 घंटे तथा जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । धरना प्रदर्शन के दौरान सीओ सिटी ओपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ