वासुदेव यादव
अयोध्या फ़ैजाबाद ! अयोध्या के एक महाविद्यालय में हाईस्कूल फेल व्यक्ति के अध्यापक बनने का मामला प्रकाश में आया है।विद्यालय की प्रबंध कमेटी के मंत्री ने प्रधानाचार्य को इस फर्जी अध्यापक के विरुद्ध कार्रवाई हेतु कई बार पत्र भी लिखा।बावजूद प्रधानाचार्य द्वारा कार्रवाई न करने पर संस्था के मंत्री ने दोनों के विरुद्ध रामजन्मभूमि थाने में तहरीर दी।जिस पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 407 419 420 471 468 का मुकदमा दर्ज किया है।
बताते चले कि अयोध्या स्थित गोवर्धन सँस्कृत महाविद्यालय राम कोट अयोध्या में काफी दिनों है एक हाईस्कूल फेल कथित अध्यापक महाविद्यालय के प्रधानाचार्य की सांठ गांठ से कार्यरत है।जो फर्जी मार्कसीट व प्रमाण पत्र बनवाकर महा विद्यालय में आचार्य की नौकरी हथिया ली यही नहीं कथित अध्यापक द्वारा पांच लाख 25 हजार वेतन के रूप में भी हड़प ली है । संस्था के मंत्री राममूर्ति शर्मा ने इस मामले में सहायक कथित अध्यापक जितेंद्र पांडेय व प्रधानाचार्य मनिक चन्द्र के विरुद्ध राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है ।समिति के मंत्री श्री शर्मा का आरोप है कि इस सम्बंध में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य को कई बार पत्र भेज कर अवगत भी कराया लेकिन प्रधानाचार्य द्वाराकोई कार्यवाही नही की गई बल्कि कथित अध्यापक को बचाते रहे ।उधर पुलिस ने इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ