Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लापता युवक की लाश नहर में मिलने से सनसनी


ख़ुर्शीद खान
कूरेभार,सुल्तानपुर।एक गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब एक लापता युवक की लाश पास के नहर में मिली,बीती रात युवक अपने घर से खेत जाने को निकला था।
आगे पढ़ें पूरा मामला :
कूरेभार थाना क्षेत्र के हरना हरौरा गांव निवासी दुर्गेश पाठक उम्र लगभग 40 साल पुत्र दूधनाथ बीती देर रात अपने खेत जो कि शारदा सहायक खंड 16 के पास था वँहा गया था। काफी देर तक जब दुर्गेश वापस नही आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया काफी तलाश के बाद दुर्गेश का कुछ अता-पता नही चला।आज सुबह युवक की लाश सईया रेलवे फाटक के पास नहर में उतराती नज़र आई लोगो ने इसकी सूचना कूरेभार पुलिस को दिया परिजनों को मौजदगी में पुलिस ने लाश को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले के छानबीन में लग गयी है।इस तरह युवक की लाश मिलने से गांव के साथ आस-पास के लोग भी हैरान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे