सुनील उपाध्याय
बस्ती । सदर विधायक दयाराम चौधरी ने शनिवार को रामजानकी मंदिर मरवटिया बरदहिया बाजार के दिव्यांग पुजारी सरजूदास जी महाराज को भक्तों की सुविधा के लिये घरेलू गैस सिलेण्डर, चूल्हा भेंट किया। विधायक ने चुनाव से पूर्व ही मंदिर को गैस सिलेण्डर, चूल्हा भेंट करने का वादा किया था।
सदर विधायक ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास हेतु निरन्तर तत्पर है। भद्रेश्वरनाथ, देवरिया मंदिरों के सौन्दर्यीकरण हेतु धन आवण्टित हो गया है। कहा कि जन सहयोग से ही बड़े लक्ष्य पूरे होंगे। मुण्डेरवा चीनी मिल का निर्माण तेजी से चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 को मण्डल के संतकबीर नगर जनपद के मगहर कबीर तीर्थ स्थली पर आ रहे हैं। बहुत संभावना है कि वे बस्ती मण्डल को विकास के क्षेत्र में किसी बड़ी योजना की घोषणा करें।
दिव्यांग पुजारी सरजूदास जी महाराज को गैस सिलेण्डर, चूल्हा भेंट करते समय सदर विधायक दयाराम चौधरी के साथ सभासद तारक जायसवाल, राजकुमार शुक्ल, श्याम भवन चौधरी, राजू चौधरी, लालचंद चौधरी, जगदम्बा चौधरी, विनोद कुमार, धर्मराज मौर्या, आशीष चौधरी, सभासद कन्हैया चौधरी, अजय कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ