Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पदोन्नति में जातिगत आरक्षण के विरोध में जन जागरण का निर्णय


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । पदोन्नति में जातिगत आरक्षण  लागू किये जाने के विरोध मंे सवर्ण लिबरेशन फ्रण्ट द्वारा 26 जून से सरकारी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ सभा के द्वारा जागरूता अभियान चलाया जायेगा। यह निर्णय शनिवार को प्रेस क्लब में एसएलएफ संयोजक दीनदयाल त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई बैठक में लिया गया। 
बैठक को सम्बोधित करते हुये दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि यदि पदोन्नति में आरक्षण और हरिजन एक्ट के सवाल को लेकर समाज जागरूक न हुआ तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। कहा कि वोट के लोभ में अधिकांश राजनीतिक दल सच से आंख मूंदे हुये हैं। इनको आइना दिखाने के लिये एक ही रास्ता है कि गलत निर्णय के विरोध में लोगों को निर्णायक आन्दोलन शुरू किया जाय। 
अम्बिका पाण्डेय ने कहा कि आरक्षण के वर्तमान नीति से गरीब दलितों को भी लाभ नहीं मिल पा रहा है और सम्पन्न दलित उनका हक मार रहे हैं। ऐसे में जातिगत आरक्षण की नये सिरे से समीक्षा कर पदोन्नति में जातिगत आरक्षण का निर्णय वापस लिया जाय। 
बैठक को जितेन्द्र पाण्डेय, योगेश मिश्र, आर.सी. श्रीवास्तव, प्रवेश शुक्ल, उमेश पाण्डेय ‘मुन्ना’ अंकित शुक्ल, राहुल तिवारी आदि ने सम्बोधित करते हुये जातिगत आरक्षण और हरिजन एक्ट समाप्त करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिना जागरूकता के आर्थिक आधार पर आरक्षण का संकल्प साकार नहीं होगा। गुड्डू मिश्रा, सुनील पाण्डेय, अनुराग मिश्र, रवि प्रकाश त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, रामकृष्ण मिश्र, प्रदीप कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे