अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:सैदपुर जंगल में रात में चोरी से प्रतिबन्धित लकड़ी काट रहे लोगों को पकड़ने गई वन विभाग की टीम को देख लकड़ी कटा रहे ठेकेदार और उसके साथी तमंचे से फायर कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।हालांकि इस दौरान सभी वनकर्मी बाल-बाल बच गये।इस मामले मे वन दरोगा ने ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
घटना बीती रात मवई थाना क्षेत्र के वन सैदपुर के जंगल की है।वन दरोगा राकेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक गुरुवार की रात वह बीट इंचार्ज फयाजुल, वन रक्षक सन्तराम के साथ सैदपुर वन ब्लॉक के करौंदी के जंगल के निकट गश्त कर रहे थे।तभी एक ग्रामीण द्वारा उन्हें सूचना मिली कि करौंदी के जंगल में कुछ लोग चोरी से शीशम का पेड़ काट रहे हैं।इस पर उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर ठेकेदार और उनके साथियों को पकड़ने की कोशिश की।वनकर्मियों को अपनी ओर आता देख ठेकेदार और उनके साथी तमंचे से फायर करते हुए भाग निकले और ठेकेदार व् उनके आदमी शीशम की कटी लकड़ी छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।वन दरोगा ने बताया की लकड़कट्टे प्रतिबन्धित शीशम का एक पेड़ काट चुके थे।उन्होंने बताया की शीशम की बरामद कटी लकड़ी जब्त कर सैदपुर वन चौकी के सुपुर्द कर दिया गया है। वही वन कर्मचारी फयाजुल ने भी अपनी ड्यूटी को ईमानदारी से निभाते हुए लगातार रात्रि भर लकड़ी के पास डटे रहे अब देखना होगा की वन विभाग के अधिकारी उन वन माफियाओं के खिलाफ क्या कार्यवाही करते है या नही


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ