Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सूचना के बाद नही पहुची एम्बुलेंस,डायल 100 ने पहुचाया घायल को अस्पताल


अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:मवई थाना क्षेत्र के नेवरा में ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीण पहले तो एम्बुलेंस के लिए काफी देर फोन करते रहे लेकिन एम्बुलेंस नही पहुची तो डायल 100 पर घटना की जानकारी दी गई।डायल 100 पर सूचना गूँजते ही आनन फानन में पीआरवी 925 की टीम में सामिल प्रभारी सुखदेव तिवारी,कांस्टेबल पंकज कुमार,और पायलट मो अंसार ने तत्काल पहुच कर घायल को सीएचसी मवई पहुचाया।जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया फिलहाल आनन फानन में पहुची पीआरवी 925 टीम की तत्परता को देख ग्रामीणों ने खूब सराहना किया बताते चले शुक्रवार की दोपहर अपनी बाइक यूपी0-42 एक्यू 6869 पर सवार ग्राम गोड पुरवा मजरे विहारा थाना मवई निवासी कृष्ण लाल पुत्र सुकुरू निषाद उम्र 55 वर्ष मवई से अपने घर जा रहा था कि रास्ते मे नेवरा बाजार के पास वो एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया बाजार के व्यसाइयों ने घटना की सूचना टोलफ्री न0 108 पर दी काफी देर तक एम्बुलेंस नही पहुंची उधर घायल अधेड़ की हालत विगड़ती देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना डॉयल सौ के कंट्रोल नंबर दी जहां से मैसेज मिलते ही पीआरबी 0925 के जवान तत्काल मौके पर पहुंच स्वयं घायल को अपने वाहन द्वारा सीएचसी मवई पहुंचाया इसके पहले भी पीआरबी 0925 के जवानों ने दर्जनों सराहनीय कार्य किये है जिसकी सराहना मवई क्षेत्र में अक्सर चर्चा का विषय बनती है एक सवाल के जवाब पीआरबी प्रभारी सुखदेव तिवारी ने बताया कि उन्हें जनता की सेवा के लिये नियुक्त किया गया है वे अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे है इन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे