Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की गला घोंटकर हत्या


खुर्शीद खान
सुल्तानपुर,चांदा।बगल गांव में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए युवक का शव पाए जाने से ऑफर-तफरी मच गई।थाना चांदा क्षेत्र के गांव छतौना के हरेस्रर निवासी जगदम्बा पुत्र हीरालाल गांव के बगल स्थित पटखौली निमंत्रण देने गया था।पटखौली निवासी कोटेदार साधुराम के घर पर बारात आयी हुई थी।रात में जब जगदम्बा घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने वैवहिकस्थल पर गए।तो देखा कि  प्रातः 6 बजे ही बारात विदा हो चुकी थी।कार्यक्रम स्थल के पास ही उसका शव चड्ढी-बनियाइन में पड़ा था,जबकि घर से वह पैंट-शर्ट पहन कर गया था।गले पर खरोंच के निशान थे।कोटेदार के परिजन घर मर ताला बंद कर फरार हो गए थे।देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।सूचना पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक चांदा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोटेदार साधुराम के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दी है।पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे