खुर्शीद खान
सुल्तानपुर:घर सुल्तानपुर फाउंडेशन द्वारा विगत कई दिनों से पॉलिथीन कैरीबैग के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कि दुकानदारों एवं सम्मानित जनपद वासियों को कपड़े का झोला देकर उन से विनती की गयी ,
कोई भी सामान खरीदने के लिए पन्नी ना लें घर से स्वयं कपड़े का झोला लेकर निकले क्योंकि पॉलिथीन कैरीबैग बाद में नाली में फेंक दिए जाते हैं अथवा सड़क के किनारे पड़े रहते हैं जिससे नालियां जाम हो जाती हैं और गाय के साथ अन्य पशुओं आहार भी यह पन्नी की थैलियां बनती है पशुओं के स्वास्थ्य के लिए यह बहुत ही हानिकारक है घर सुल्तानपुर फाउंडेशन टीम इस विषय पर सांसद वरुण गांधी से भी पहल करने के लिए संपर्क कर चुकी है
एवं जिला प्रशासन से भी अनुरोध किया गया है की एक बार इस्तमाल होने वाले पॉलिथीन कैरीबैग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया जाए एवं सभी जनपद वासी घर से स्वयं कपड़े का झोला लेकर निकले | डॉ उत्सब ने पालीथीन से होने वाले खतरे से लोगो को जागरूक किया कार्यक्रम में संस्था के रज्जन सिंह , संतोष पाण्डेय , शिवाकांत , नितिन , प्रणीत, हिमाँशू , डॉ उत्सव , सौरभ अग्रवाल मौजूद रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ