Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

VIDEO वायरल: दरिंदों ने तीन गाय और एक गाय के बच्चे को पीट-पीटकर किया अधमरा


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ ! बहसी दरिंदो ने तीन गाय और एक गाय के बच्चे की मोटी लकड़ी और बास से बेरहमी से पिटाई की , लेकिन ये बेजुबान मजबूर है इनका जुल्म सहने को क्योकि इन्हें बांध कर पीटा जा रहा है। इनकी कातर आंखों से छलकने वाला दर्द इन बहसी दरिंदो को नजर नही आ रहा है न ही इनके दर्द का एहसास ही हो रहा है इन्हें।
वीडियो 


 इन दरिंदो के लिए पशु क्रूरता निवारण अधिनियम जैसे कानून भी बेमानी लगते है इतना ही नही सूबे में गाय प्रेमी मुख्यमंत्री के कानून के रक्षको का भी इन्हें कोई भयनही।सोसल मीडिया पर वायरस हुई  वीडियो देखने से ऐसा लग रहा है जैसे ये लोग कोई तंत्र क्रिया में लगे हुए है इस दरिंदगी में बच्चे भी शामिल है। 

 इस दरिंदगी का वीडियो को शूट करने और वायरल करने वाला भी इन्ही के बीच का है। इस बेरहम पिटाई के चलते गायों में उठने की भी ताकत नही बची है गाय के बगल में गाय का बच्चा भी है जिसे किशोर मोटे से लकड़ी के लट्ठे से बेरहमी से पीट रहा है। जहा ये बैठे है वहा शराब के साथ ही पानी की बोतल के अलावा सिंदूर और चूड़ी भी नजर आ रही है जिससे तंत्र क्रिया का आभास होता है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है। ये सब कुछ हो रहा है प्रतापगढ़ के कंधई कोतवाली के अस्थरा गांव के सुनसान इलाके का ये इलाका गोवंश की तस्करी और गोकसी के लिए भी जाना जाता है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे