Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेखौफ बदमाशों ने पूर्व प्रधानपति को मारी गोली , गंभीर


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ ! बेख़ौफ़ बाइक सवार बदमाशो ने जेल के बाहर और जेल पुलिस चौकी के पास कार पर की जबरजस्त फायरिंग। कार में सवार पूर्व प्रधानपति विजय सिंह को लगी गोली, आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ से डाक्टरो ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देकर असलहा लहराते हुए बदमाश फरार हो गए। नगर कोतवाली इलाके के जिस जगह पर बदमाशों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया इस स्थान पर काफी भीड़भाड़ रहती है। बावजूद इसके बदमाशो को न पुलिस का खौफ था और न ही भीड़ का डर। दो बाइको पर चार की संख्या बताई जा रही है हमलावरों की। जेल में बंद चर्चित ठेकेदार देशराज का भाई बंशराज, विजय के अलावा कार चालक कार से जेल परिसर से बाहर निकलकर जेल चौकी के पास पहुचे थे तभी हमलावर फायरिंग करने लगे। बता दे कि जल निगम में हुए करोडो के घोटाले के मामले में देशराज सिंह इस समय जिला कारागार में बंद है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे