मनीष ओझा
प्रतापगढ़ ! निर्माणाधीन राजमार्ग के किनारे तोड़े गए मकान की छत देर रात ढह गई। छत के नीचे दबने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। माहभर पहले एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी से विश्वनाथगंज बाजार निवासी अरविंद व रामजी उमरवैश्य के मकान को तोड़वाया था। गुरुवार देर रात मकान की तोड़ी गई छत का मलबा व दीवार गिरने से अरविंद के पुत्र गौरव (15) व सौरभ (13) व रामजी का बेटा भरतलाल (22) जख्मी हो गया। देर रात परिजन सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने गौरव को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि सौरभ व भरतलाल की हालत नाजुक देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ