खुर्शीद खान
सुल्तानपुर, यूपी. इन दिनों ज़िले के अधिकारियों ने आंखों पर पट्टियां बांध रखी हैं, तो भाजपाई अपने पूरे गुरुर में हैं। इस बात की सार्थक है डीएम और एसपी आफिस के कैम्पस के बीच लगी हुई होर्डिंग। जिस पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है और ज़िम्मेदारों ने उक्त होर्डिंग को उल्टा लटका दिया है।
आगे पढ़े पूरा मामला
डीएम-एसपी आफिस कैम्पस के बीच लगी हुई इस होर्डिंग को ज़रा ध्यान से देखें, होर्डिंग पर साफ-साफ लिखा हुआ है कि "योगी सरकार द्वारा आपातकालीन सेवा"। इसी होर्डिंग पर सूबे के मुखिया की फोटो भी लगी है, जिसे कई दिनों से उल्टा लटकाया गया है। लेकिन दर्जनों की संख्या में इधर से रोज गुज़रने वाले अधिकारियों की न तो इस पर निगाह पड़ी और न ही किसी ने सीधा करने की जहमत उठाई।
हैरत की बात ये है के सामने ही नगरपालिका परिषद है जिसमें भाजपा की चेयरमैन बबिता जायसवाल बैठती हैं, उनके जिला पंचायत पति अजय जायसवाल भी गाहे बगाहे यहां पहुंचते हैं, वो ख़ुद को कट्टर भाजपाई बताते नही थकते। लेकिन इन लोगों ने भी होर्डिंग को ठीक कराना उचित नही समझा।
इस बाबत जब भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह छनगू से जानकारी चाही गई तो उन्होंंने बात संज्ञान में न होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि डीएम विवेक ने जांच कर कार्यवाई की बात कही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ