अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. क़रीब 48-50 साल के इस आदमी के जिस्म पर कपड़े नहीं थे, शरीर पर कई जगह जलने का निशान तो कई एक फफोले और सिर के पीछे गहरा घाव। इस सब से मालूम पड़ता है के पहले इसे जलाया गया और फिर सिर पर प्रहार उसे मौत की नींद सुला दिया गया। ऐसे में ये सवाल खड़ा होता है कि आखिर क्या था इस आदमी का गुनाह के इस बेरहमी से इसे मौत दी गई?
अर्ध नग्न अवस्था में जली हुई लाश को देख ग्रामीणोंं में मच गया हड़कम्प
दिल को दहला देने वाली ये तस्वीर ज़िले के जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत खोजापुर मकरही के पास नाले की है। जहां कुछ दूरी पर बकरी चरा रहे लोगों ने दूर से जब लाश को देखा तो वो सभी चीख उठे। चीख सुनकर वहां लोगों का मजमा लग गया। दिनदहाड़े अर्ध नग्न अवस्था में जली हुई लाश को देख ग्रामीणोंं में हड़कम्प मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाल देवेश सिंह, एसआई दयाशंकर मिश्रा और फारेंसिक टीम के एक्सपर्ट विजय कुमार पहुंचे। पुलिस और फारेंसिक टीम ने बारीकी से जांच पड़ताल कर लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल देवेश सिंह ने बताया की पुलिस लाश की शिनाख्त में जुटी है। उन्होंंने बताया कि अब तक की जांच में तो यही प्रतीत होता है कि जला कर मारा गया है, वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थित साफ होगी।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ