शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । जिले के प्रख्यात कवि कानून विद् प्रखर समाजसेवी पंडित अद्या प्रसाद "उन्मत" जी की जयंती शुक्रवार को कचहरी परिसर में ऑल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष मुक्कू ओझा के आयोजकत्व में मनाया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन रोहित कुमार शुक्ल व संचालन पूर्व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र ने किया । इस मौके पर मुक्कू ओझा ने कहा कि आम आदमी की पीड़ा पर रचनाएं लिखी वह बेबाक और निर्भीक कलमकार थे । इस मौके पर पूर्व प्रमुख शिवगढ़ विवेक त्रिपाठी ने कहा की उन्मत जी का नाम हिंदी साहित्य के इतिहास में अमर रहेगा । इस मौके पर प्रमुख रुप से आनंद प्रचण्ड, भारत भूषण तिवारी, शिशिर शुक्ला, अनिल पांडे, प्रशांत दुबे, बीपेंद्र सिंह, प्रीतम शुक्ला, शिव प्रसाद मिश्र, राघवेंद्र सिंह, विनय सिंह, संदीप उपाध्याय, पवन मिश्र, अन्जनी सिंह बाबा, मनीष सिंह, मृतुन्जय प्रताप सिंह,अमर प्रधान,प्रवीण चतुर्वेदी, अनिल पाण्डेय सहित आदि अधिवक्तागण ने अपने अपने विचार व्यक्त किये ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ