सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । सरदार सेना द्वारा शनिवार को पूरे प्रदेश में एक साथ विभिन्न मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया । इसी क्रम में बस्ती पहुँचे सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यलय पहुँचकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने कहा कि सामंतवादी सरकार में पिछडो व दलितों पर अत्याचार हो रहा है । पटेल ने कहा कि सरकार ने गोरखपुर व इलाहाबाद विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में पिछडो व दलितों के आरक्षण खत्म कर दिया । वही सरकार ने यूपी सचिव संघ के अध्यक्ष अमर सिंह पटेल को आरक्षण को लेकर ट्वीट के चलते जांच का सामना करना पड़ रहा है ।
ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश चौधरी, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट बृजलाल, प्रदेश महासचिव , महिपाल पटेल माही , प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार वर्मा , राजेश कुमार वर्मा प्रमोद आर्य मंडल मीडिया प्रवक्ता के साथ सरदार सेना के दर्जनों तेज तर्रार साथी मौजुद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ