सुनील उपाध्याय
बस्ती :परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बनगवां खास गांव में एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के बनगवां में गुरुवार को राहुल पुत्र राकेश उर्फ सोनू उम्र 12वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी जिसे आनन फानन में परिजन गांव के पश्चिम मनोरमा नदी के किनारे दफन कर दिया |
चर्चा मे आया मौत का कारण
शाम को गांव में राहुल के मौत के बारे में तरह तरह की चर्चायें शुरू हुई और मामला पुलिस तक पहुँच गया और सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की,पूँछतांछ में मृतक की सौतेली मां अर्चना ने बताया कि राहुल ने कमरे में फांसी लगा ली थी जिससे उसकी मौत हो गयी जिसे गांव के लोगों की मदद से दफन कर दिया गया है ।घटना के समय राहुल के पिता मौजूद नहीं थे वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उसकी मां द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था
स्कूल के साथियों से बताई आप बीती
राहुल सुबह स्कूल गया था जहां पर उसन अपने साथियों को बताया कि उसे तीन दिन से खाना नहीं मिला था दूसरे दिन सूचना पर पहुँचे गोरखपुर जनपद के खोराबार थाना क्षेत्र के गौरी मंगलपुर निवासी राहुल के नाना बाल गोबिन्द गुप्ता पुत्र चतुरी ने पुलिस को तहरीर देकर यह आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री नीतू की मौत 2012 में हो गयी थी जिससे दो लड़के राहुल और राजन थे। राहुल पिता राकेश व सौतेली मां अर्चना व राजन अपनी मौसी के घर रहता है
मौत कि खबर पर पोस्टमार्टन कि बात पर प्रशासन ने किया सहयोग
गुरुवार को राहुल की मौत की सूचना पर पहुँच कर आस पास के लोगों द्वारा उसके मौत की परिस्थितियों के बारे में पता चला ऐसी स्थित में बच्चे की मौत कैसे हुई इसके लिये बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाना जरूरी है ।
पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार को दोपहर में मजिस्ट्रेट के आदेश पर मनोरमा नदी के किनारे धुरदा गांव के पास पहुंची फारेंसिक टीम व नायब तहसीलदार विजय सिंह की मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्र से निकलवाकर कब्जे में लेकर पीएम की कार्यवाही की इस सम्बन्ध में पूंछे जाने पर थानाध्यक्ष परशुरामपुर रमेश का कहना है कि बच्चे की मौत कैसे हुई इसके बारे में पी एम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ